32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

50 हजार का इनामी बदमाश मोनू चौधरी मुठभेड़ में ढेर

50 हजार का इनामी बदमाश मोनू चौधरी मुठभेड़ में ढेर

# मुठभेड़ के दौरान दाे पुलिसकर्मी भी हुए घायल

गाजियाबाद।
तहलका 24×7
          मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जवाबी गोलीबारी में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में जवाबी गोलीबारी में 50 हजार रुपये का इनामी मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया। मुरादनगर थाना क्षेत्र का निवासी मोनू पिछले दो महीने में हुई दो हत्याओं में वांछित था तथा उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गिरोहबंद अधिनियम समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने उसके गिरोह के सदस्यों की गिरोहबंद अधिनियम के तहत 29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उन्‍होंने बताया कि मुठभेड़ की इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी हैं।
मोनू चौधरी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। कई बार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी, लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। पुलिस मुठभेड़ ऐसे वक्त हुई है, जब यूपी के नए डीजीपी विजय कुमार ने पदभार संभाला है। योगी सरकार के पिछले सात वर्षों के कार्यकाल में अब तक एक हजार से ज्यादा पुलिस इनकाउंटर हो चुके हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433028
Total Visitors
306
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This