केराकत : दो लाख रुपए नकद सहित 20 लाख रुपए के आभूषण उठा ले गए चोर

केराकत : दो लाख रुपए नकद सहित 20 लाख रुपए के आभूषण उठा ले गए चोर

# क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल

# मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम खुलासा करने में रही असफल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवकली बाजार में बीती रात मुन्ना सेठ के सर्राफा की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के पीछे से सेंध लगाकर भीतर घुसे और तिजोरी तोड़कर दो लाख रुपए नकद सहित करीब 20 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।

दुकानदार मुन्ना सेठ केराकत कस्बे के रहने वाले हैं।देवकली बाजार में बेलांव रोड पर उनकी सर्राफा की दुकान है। रोज की भांति मुन्ना सोमवार की देर शाम अपनी दुकान बंद करके केराकत स्थित अपने घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में रोशनदान के पास सेंध काटकर भीतर घुस गए। और दुकान की तिजोरी तोड़कर उसमें से दो लाख रुपए नकद सहित 15 किलोग्राम चांदी और 250 ग्राम सोने के आभूषण उठा ले गए। तिजोरी तोड़ते समय खटपट की आवाज सुनकर दुकान के पड़ोसी अखिलेश विश्वकर्मा जाग गए और उन्होंने रात में ही इसकी जानकारी मुन्ना को दी। मौके पर पहुंचे मुन्ना ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने खोजी कुत्ता को बुलाया कुत्ता दुकान से करीब सौ मीटर तक जाकर रुक गया। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चोर जाते जाते दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरा और उसका डीवीआर निकाल ले गए। मामले कोतवाली पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This