सुल्तानपुर : प्रकृति एवं मानव के बीच की कड़ी है भूगोल- प्रो. डीके त्रिपाठी

सुल्तानपुर : प्रकृति एवं मानव के बीच की कड़ी है भूगोल- प्रो. डीके त्रिपाठी

# राणा प्रताप पीजी कालेज में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                ‘भूगोल प्राकृतिक एवं मानवीय विज्ञान के बीच की कड़ी है इसलिए इसका अध्ययन महत्वपूर्ण है। भूगोल के अध्येयताओं की मांग तेजी से बढ़ रही है।’ यह बात राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कही। वे महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में भूगोल विभाग द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।

बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी कक्षाओं में नियमित और तैयारी के साथ आयें तो सफलता आसान हो जायेगी।असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार ने भूगोल के अध्ययन और औचित्य के बारे में बात की। नवागत प्राध्यापक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि भूगोल रोजगारपरक विषय है। इस अवसर पर डॉ शशांक शेखर सिंह व डॉ संतोष सिंह ने भी अपने विचार रखे।
Previous articleकेराकत : दो लाख रुपए नकद सहित 20 लाख रुपए के आभूषण उठा ले गए चोर
Next articleबस्ती : चौकी इंचार्ज की पत्नी व बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?