10.1 C
Delhi
Saturday, December 20, 2025

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर 7 सम्पादक नेशनल अवार्ड से सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर 7 सम्पादक नेशनल अवार्ड से सम्मानित

गाजियाबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) ने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर सात सम्पादकों को ‘नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया है।इन पत्रकारों में हिन्दी ‘दैनिक अथाह’ के संपादक अशोक ओझा, ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के सम्पादक जितेन्द्र बच्चन, दैनिक ‘हिन्द आत्मा’ के संपादक अशोक कौशिक, दैनिक ‘कृष्ण उजाला’ के संपादक नरेश सिंहानिया, ‘गंगा न्यूज नेशनल’ के संपादक डॉ अशोक कुमार, ‘आपबीती’ के संपादक मुकेश गुप्ता और एबीपी न्यूज चैनल से जुड़े अजय भटनागर शामिल रहे।गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश कुमार गोयल थे। सर्वप्रथम जनरल विपिन रावत की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी गई।

उसके बाद दीप प्रज्वलन कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। एसीआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था ने उन पत्रकारों या हस्तियों को नेशनल अवार्ड से नवाजा है, जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मुहिम में लगातार सक्रिय हैं। वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के बिना भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस अभियान में समाचार पत्र-पत्रिकाएं और उनके सम्पादकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार हो या समाज, पत्रकारों की कोई अनदेखी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आधुनिक भारत बनाना है या उसे एक नई दिशा देनी हो, बिना पत्रकारों के संभव नहीं है। कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा 17 राज्यों से आए एसीआईसी के प्रतिनिधियों, दिल्ली-एनसीआर के कई पुलिसकर्मी, डॉक्टरों, शिक्षाविदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7                 पुलिस...

More Articles Like This