आजमगढ़ : 12 परिषदीय विद्यालयों के 40 शिक्षकों का वेतन रोका
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
सभी परिषदीय स्कूलों के बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी एप के माध्यम से आधार कार्ड का सत्यापन किया जाना है। इसे लेकर बीएसए ने समीक्षा बैठक की। जिसमें प्रगति बहुत खराब होने के कारण विकास खंड ठेकमा, अतरौलिया, पल्हना, रानी की सराय एवं तरवां के कुल 17 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं ऐसे एक अध्यापक जो आधार नामांकन का कार्य कर रहे हो, शामिल हुए। बीएसए ने आधार सत्यापन कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही किए जाने पर 12 विद्यालयों के 40 शिक्षकों का वेतन रोकने और पांच स्कूलों में कार्यरत 20 शिक्षकों के कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।


















