आजमगढ़ : जल स्तर बढ़ने से घाघरा में तेजी से शुरू हुई कटान
लाटघाट।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
जिले में बरसात भले ही अभी नहीं शुरू हुई है। दो-तीन दिन मानसूनी बरसात रंग दिखाने के बाद शांत हो गया है लेकिन देवरांचल में घाघरा उफान पर आने लगी है। जलस्तर से बढ़ोत्तरी से जगह-जगह कटान शुरू हो गई है। दर्जन भर किसानों की कृषि योग्य भूमि घाघरा की जलधारा में समाहित हो गई है।


















