30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आजमगढ़ : 17 वर्षो से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़ : 17 वर्षो से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               देवगांव कोतवाली में हुई एक हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को निहोरगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित था।देवगांव कोतवाली के अहिरौली खीजीरपुर गांव निवासी श्याम लाल राजभर ने 30 मई 2004 को तहरीर दी कि कल्पू उर्फ कल्पनाथ राजभर पुत्र तुलसी राजभर अपने आठ अन्य सहयोगियों के साथ रामबचन पुत्र विक्रम व देवलास पुत्र सरजू की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उनकी लाइसेंसी बंदूक छीन ले गए थे।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि कल्पू उर्फ कल्पनाथ पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। उस पर एसपी के निर्देश पर गैंगेस्टर एक्ट लगाने के साथ ही 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त कल्पू उर्फ कल्पनाथ को मुखबिर की सूचना पर निहोरगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 17 वर्षों से कल्पू फरार चल रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217744
Total Visitors
860
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This