36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

आजमगढ़ : नगर पंचायत सरायमीर की पहली बोर्ड बैठक सम्पन्न 

आजमगढ़ : नगर पंचायत सरायमीर की पहली बोर्ड बैठक सम्पन्न 

# पहली बैठक में साढ़े 13 करोड़ रुपये आय का बजट स्वीकृत

सरायमीर।
तहलका 24×7 
                नगर पंचायत पहली बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को सभागार में अध्यक्ष वसीम अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यों ने 13 करोड़ 67 लाख 61 रुपये आय और 11 करोड़ 39 लाख 33 हजार 200 रुपये खर्च के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश ने अध्यक्ष को आसन ग्रहण कराया। वरिष्ठ लिपिक सुभाष यादव ने पिछली कार्यवाही को सदस्यों के समक्ष रखते हुए पुष्टि कराई।
नगर पंचायत की आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। जिसमें बताया गया कि नगर पंचायत की आय 13 करोड़ 67 लाख 61 हजार है और व्यय 11 करोड़ 39 लाख 33 हजार 200 रुपये है। इसके बाद सदस्यों द्वारा वार्डवार इंटरलाकिंग, नाली निर्माण, पटिया, प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छता के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन स्थापना, पेयजल की व्यवस्था आदि विकास परियोजनाओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर ने प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक कराने, नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, जन्म-मृत्यु आदि प्रमाणपत्रों को तत्काल जारी करने, सभी नालियों व नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सभासद मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, श्याम बाबू गुप्ता, गीता, सरोज सोनकर, सुषमा, प्रतिमा, बबिता यादव, नर्गिस, मोहम्मद शाहिद, सिद्धार्थ गुप्ता, परवीन, तनवीर अहमद उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभासदों का आभार जताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37416128
Total Visitors
1169
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This