36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

विकास कार्य में फर्जीवाड़ा : पूर्व प्रधान से होगी 50 लाख की वसूली 

विकास कार्य में फर्जीवाड़ा : पूर्व प्रधान से होगी 50 लाख की वसूली 

आजमगढ़।
तहलका 24×7
                   सोनावर गांव में पूर्व प्रधान से 50 लाख की वसूली की जाएगी। विकास कार्य के नाम पर 2015-16 में 59 लाख 96 हजार 993 रुपये की गड़बड़ी पाई गई है। डीपीआरओ ने पूर्व प्रधान को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि समय से आख्या नहीं मिलने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
सोनावर गांव में 2015-16 में कराए गए विकास कार्यों में खर्च की ऑडिट की गई तो उसमें गड़बड़िया सामने आईं। उनके द्वारा 2015-16 से 21 अगस्त 2017 तक कुल 59 लाख 96 हजार 993 की धनराशि का अनियमितता करके दुरुपयोग किया गया है। जिसकी वसूली समानुपातिक रूप से किया जाना है। पूर्व प्रधान नसरीन व तत्कालीन सचिव नगेंद्र को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि ऑडिट में यह गड़बड़ी पकड़ी गई है। इनके द्वारा कार्य कराने के नाम पर धनराशि वसूल की गई है। जिसका दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में यदि तयशुदा समय पर आख्या नहीं मिली तो वसूली की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37256876
Total Visitors
810
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This