35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजमगढ़ : शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी

आजमगढ़ : शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी

मेंहनाजपुर।
तहलका 24×7 
           थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक के पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिख कर माफी मांगी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सो कर उठे और गांव के सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेंहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई। मृतक अपने पूरे शरीर पर पत्नी व बच्चें का नाम लिखा हुुआ था। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा था कि वह अत्यधिक शराब पीता है। जिसके चलते परिवार हमेशा परेशान रहता है। वह अपने पत्नी व बच्चों से इसके लिए माफी भी लिख कर मांगा हुआ है। परिजानों को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397223
Total Visitors
415
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This