28.1 C
Delhi
Wednesday, September 17, 2025

आतिशबाजी में लगी आग से दूल्हा-दुल्हन समेत 113 लोगों की मौत

आतिशबाजी में लगी आग से दूल्हा-दुल्हन समेत 113 लोगों की मौत

# इराक के हमदानिया शहर में शादी समारोह में हुआ हुआ भीषण हादसा, 150 से अधिक घायल 

बगदाद/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             इराक के निनेवेह प्रांत के हमदानिया शहर में आयोजित एक शादी समारोह में आग लगने से 113 लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभाग के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। प्रधानमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
बताया जाता है कि आतिशबाजी के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जश्न के दौरान आतिशबाजी से हॉल में आग लग गई, जिसके चलते यह भयानक हादसा हुआ।स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने आग लगने की जांच के आदेश दिए और देश के आंतरिक और स्वास्थ्य अधिकारियों को राहत प्रदान करने के लिए कहा। निनेवेह के प्रांतीय गवर्नर नजीम अल जुबौरी ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मैरेज हॉल के बाहरी हिस्से को अत्यधिक ज्वलनशील आवरण से सजाया गया था, जो देश में अवैध था। अत्यधिक ज्वलनशील, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप आग लगने से हॉल के कुछ हिस्से ढह गए। इमारत अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री से बनी थी। जिसके कारण यह तेजी से आग के चपेट में आ गई। आग से झुलसकर मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं।
डिप्टी गवर्नर हसन अलअल्लाक के अनुसार अब तक 113 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। शादी समारोह में लगभग 1000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This