36.7 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

ईशब ने अमित बनकर की दोस्ती, पांच सालों तक किया दुष्कर्म

ईशब ने अमित बनकर की दोस्ती, पांच सालों तक किया दुष्कर्म

# शादी के लिए बनाने लगा धर्मांतरण का दबाव, आरोपी गिरफ्तार 

फिरोजाबाद।
तहलका 24×7 
           फिरोजाबाद में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 साल पहले उसकी दोस्ती अमित नाम के युवक से हुई थी। दोनों में प्रेम हुआ और शारीरिक संबंध बनने लगे। इसके बाद उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक टालमटोल करने लगा।
प्रेमी अमित ने 31 मई की शाम करीब 7 बजे उसे बताया कि उसका असली नाम ईशब खान है। अगर वह अपना धर्म बदलकर मुस्लिम बन जाए, तो वह शादी कर लेगा। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इतने सालों तक जिससे उसने प्यार किया, उसने इतनी बड़ी बात छुपाकर रखी।आरोपी जहांगीरपुर थाना ओरछा जिला मैनपुरी का रहने वाला है। वहीं, पीड़िता अपने परिवार के साथ शिकोहाबाद में रहती है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक (देहात) कुंवर रणविजय सिंह का कहना है कि युवती ने एक शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित लड़की ने बताया कि अमित नाम से यह युवक मुझसे मिला था। इसने मेरा शारीरिक शोषण किया। इसके बाद जब मैंने शादी के लिए कहा, तो कहने लगा कि वो मुसलमान है और शादी करने के लिए तुम्हें अपना धर्म बदलना होगा। जब मैंने धर्म बदलने से इनकार किया, तो उसने कहा कि फिर शादी नहीं हो सकती है। प्रेमी की असलियत सामने आने के बाद से वह पूरी तरह से टूट गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37434586
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This