37.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

डॉक्टर ने नशे की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म

डॉक्टर ने नशे की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म

# पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार 

नोएडा।
तहलका 24×7 
              डॉक्टरों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा में एक डॉक्टर ने ही महिला की इज्जत लूट ली। नशे की गोली देकर महिला से डॉक्टर ने रेप किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी पेशे से डॉक्टर है।घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के बरौला का है।
दरअसल सोमवार को सेक्टर 49 में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया था एक डॉक्टर ने नशे की गोली खिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी की पत्नी और बेटी ने उसके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग का इस्तेमाल करते हुए आरोपी डॉ हरिओम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पत्नी और बेटी के खिलाफ पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।
अभी हाल ही में नोएडा में युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर होटल में रेप की वारदात भी सामने आई थी। पीड़िता का आरोप था कि एक युवक ने उसे नौकरी का इंटरव्यू देने सेक्टर-27 के एक होटल बुलाया और फिर वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, लड़की ने जब रेप का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि नोएडा में एक युवक से उसने नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क किया था। युवक ने अपना नाम सागर बताया था। जिसके बाद उसने लड़की से मुलाकात के लिए सेक्टर-27 की जगह तय की थी और फिर वहां होटल में उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37134950
Total Visitors
435
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वरिष्ठ पत्रकार व विद्यालय संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि

वरिष्ठ पत्रकार व विद्यालय संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि # हवन-पूजन के बाद अर्पित किया श्रद्धासुमन खेतासराय(जौनपुर)।  अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This