35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह इंडियन अचीवर अवार्ड से सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह इंडियन अचीवर अवार्ड से सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            दिल्ली में लाजपत भवन आडिटोरियम मे मातृत्व दिवस के अवसर पर इंडियन अचीवर अवार्ड  सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें  जौनपुर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया गया।उर्वशी सिंह ने कहा कि इस सम्मान के पात्र हम अकेले नहीं है हमारे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्य है जो समय समय पर साथ कार्य करने मे हौसला बढ़ाते रहते हैं और पूरे दिल से साथ मे खड़े रहते हैं। आज ये सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं।
उर्वशी सिंह ने पूरे कोरोना के महामारी मे लोगों की मदद करती रही, किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे अपने स्तर तक कार्य करके लोगों की मदद करती रहती है। उर्वशी सिंह समय-समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है जिसके लिए  विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले दिसंबर मे इनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली मे भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में एक समारोह में भी उनको सम्मानित किया गया। जब कि स्वयं शारीरिक रूप से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर कि मरीज़ है। उर्वशी सिंह ने नीलिमा ठाकुर जी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग तस्वीर ही दिखेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397916
Total Visitors
540
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This