38.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि ने कहा कि भारत विकास परिषद हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स-डे सेलिब्रेट करता है। 7 मई पूरी तरह से मांओं को समर्पित है। जिसे लोग अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी और मां के प्रति शुक्रगुजार होने के लिए मनाते हैं।भारत विकास परिषद  वृद्धाश्रम मे महिलाओं के साथ गीत संगीत व उपहार देकर सम्मानित किया।मातृ दिवस पर पूर्व महिला संयोजिका ममता साहू ने आज के बच्चों को संस्कारित होने की जरूरत है। महिला सदस्य रेखा गुप्ता ने बताया कि भगवान तो हर घर-घर मे बस देखने और समझने की जरूरत है।
मां को प्यार पाने के लिए भगवान को धरती पर आना पड़ा।प्राथमिक महिला सदस्य आराधना जायसवाल ने आज के बच्चो को भी मा-बाप को समय देना चाहिए। पूनम श्रीवास्तव ने कहा आजकल बच्चे दूसरे की मां की इज्जत करते है,लेकिन अपने मां को अनदेखा करते है। प्रीति गुप्ता ने कहा कि मैं पहली बार वृद्धाश्रम मे आयी हूं। महिलाओं को देखकर काफी भावुक हो गई। बन्धुओ मातृ दिवस अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उपस्थित शाखाध्यक्ष शिव कुमार, प्रांतीय नशा मुक्ति के प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद साहू, अतुल जायसवाल, अजय नाथ, राजीव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संचालन सतेंद्र अग्रहरि और आभार डॉ सुनील जायसवाल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37345104
Total Visitors
368
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This