कंपोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक को मिला सम्मान
शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एडोटोरियम में आयोजित एक समारोह में कंपोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया। उन्हें आईसीटी और नवाचारी शिक्षा में विशेष शिक्षण विधि का प्रयोग करने के लिए जिला प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के हाथों सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक रमेश सिंह, रमेश मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह और बीएसए गोरखनाथ पटेल मौजूद थे। प्रधानाध्यापक को डिजिटल कंटेंट्स का प्रयोग करके बच्चों को शिक्षित करने और उनसे सारगर्भित उत्तर प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक और अन्य लोगों ने ताली बजाकर प्रधानाध्यापक का उत्साहवर्धन किया और शाहगंज को नंबर वन बताया।

प्रधानाध्यापक की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। प्रधानाध्यापक की मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि उनके विद्यालय के बच्चे डिजिटल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।








