चाचा ने किया भतीजे संग अप्रकृतिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

चाचा ने किया भतीजे संग अप्रकृतिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के सबरहद स्थित उजरौटी गांव में चाचा ने रिश्तों के दामन को दागदार कर दिया। सोमवार को चाचा ने अपने 6 वर्षीय भतीजे के साथ जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण जब बच्चे ने शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक उजरौटी गांव निवासी पीड़ित बालक को उसके चाचा विजय राजभर (22) ने बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उस दौरान बच्चे को अत्यधिक दर्द और तेजी से रक्तस्राव हुआ।
बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। बच्चे के परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया।
Previous articleकंपोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक को मिला सम्मान
Next articleक्षतिग्रस्त पोल के सहारे चलायी जा रही 11 हजार वोल्ट की सप्लाई, विभाग उदासीन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?