27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

कायस्थ महासभा ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कायस्थ महासभा ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष जय आनंद पत्रकार के माताजी के निधन पर कैम्प कार्यालय मिंयापुर पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व पुष्पा देवी जी जननी तो जय आनंद की थी, लेकिन वह सभी को पुत्रवत प्यार करती थी, वह सहज, सरल और उदार व्यक्तित्व की महिला थी।
आगे कहा कि उन्होंने हमेशा देना सीखा और सिखाया। चाहे समाज को देना हो, परिवार को देना हो सहज ही वह स्वीकार होता था। उनका महासभा व उससे जुड़े लोगों से विशेष लगाव था। उनके न रहने से कायस्थ समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। वरिष्ठ  उपाध्यक्ष श्याम रतन  श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक ममतामयी माँ थी, 85 वर्ष की अवस्था तक निरन्तर रोजमर्रा के कामो में लगी रही। शशि श्रीवास्तव गुड्डू ने कहा कि  जय की माता हम सबके लिए आदरणीया व प्रेणास्रोत रही।उनके जाने पर हम सब दुखी है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्व. पुष्पा देवी का  निधन होने के कारण इस बार होने वाला होली मिलन स्थगित किया जाता है। कार्यक्रम के अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति दी गई। ईश्वर दुःख की इस घड़ी में परिवार वालो को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा, मनोज श्रीवास्तव, दया शंकर निगम, सरोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बाटा, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, उमेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम, मनीष श्रीवास्तव, राहुल, राकेश, आलोक श्रीवास्तव आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना पत्रकार ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This