कनेक्शन जुड़ते ही धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर

कनेक्शन जुड़ते ही धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                सुइथाखुर्द गांव में जले ट्रांसफार्मर की जगह पखवाड़ा से अधिक दिन बीत जाने के बाद किसी तरह दूसरा ट्रांसफार्मर लगा भी तो कनेक्शन जोड़ते ही धूं-धूंकर जल गया। अंधेरे में जीने को विवश ग्रामीणों की आस पर एक बार फिर से पानी फिर गया। समस्या से निजात के लिए ग्रामीण फिर से आनलाइन शिकायत कर जिम्मेदारों की गणेश परिक्रमा करने को विवश हो गये हैं।
गांव के पासवान बस्ती के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गत 20 सितंबर को जल गया था। पखवाड़ा तक तमाम प्रयासों के बाद किसी ढंग से बीते सोमवार को नया ट्रांसफार्मर गांव में लाया गया। जिसे 24 घंटे से अधिक समय तक खंभे में लगाकर मेन लाइन से जोड़ गर्म किया जाता रहा।
बुधवार को उपभोक्ताओं का कनेक्शन जुड़ते ही अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। गांव के अभिषेक सिंह, दयाराम गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, छोटू खान, पवन कुमार आदि का आरोप है कि लोड अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर अक्सर जलता रहता है। यहां क्षमता बृद्धि कर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ही समस्या का निदान हो सकता है।
Previous articleश्री विश्वनाथ कॉलेज में मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह
Next articleकरवाचौथ की तैयारियों में डूबा बाजार, सजी दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?