31 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नीरज सिंह का हुआ स्वागत

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नीरज सिंह का हुआ स्वागत

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जौनपुर ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को तैनाती स्थल जमुनिया में कालेज परिवार द्वारा नीरज सिंह का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान लोग अपनी शुभकामनाएं देते नजर आए।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जौनपुर इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को जमुनिया स्थित गजराज सिंह इण्टर कालेज में बतौर वरिष्ठ लिपिक नीरज सिंह को संघ का सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उक्त पद पर चयन की प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज में एक बैठक कर पूरी हुई। जिसे लेकर मंगलवार को कालेज परिवार में उत्साह का माहौल देखा गया।
प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह की अगुवाई में नीरज सिंह का माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।श्री सिंह ने भी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारी के हितों में कार्य करने का आश्वासन दिया गया।इस दौरान नरेंद्र बहादुर सिंह, रामकृष्ण यादव, केशनाथ तिवारी, विनय कुमार सिंह, योगेश कुमार  समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7            ...

More Articles Like This