42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

किसकी प्रतिष्ठा लगी है दांव पर, किसके सिर सजेगा ताज 

किसकी प्रतिष्ठा लगी है दांव पर, किसके सिर सजेगा ताज 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            निकाय सामान्य निर्वाचन के तहत अब चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने के बाद संकेत भी मिलने लगा है कि चेयरमैन का ताज किसके सिर जा सकता है। इसके तहत जौनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की बात की जाये तो यहां पर प्रमुख राजनैतिक दलों सहित निर्दल कुल 09 महिला प्रत्याशी चुनाव के मैदान में मतदाताओ को अपनी ओर आकर्षित करने में जुट गयी है। मुख्यालय के 39 वार्डो में 229 महिला पुरूष सभासद बनने के लिए मतदाताओं के दर पर मत्था टेकते नजर आ रहे है।
यहां पर अध्यक्ष के लिए प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की बात करें तो सत्तारूढ़ दल भाजपा ने मौर्य समाज पर दांव लगाते हुए बीजेपी के पूर्व सभासद डाॅ राम सूरत मौर्य की पत्नी मनोरमा मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। बसपा से निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर माया टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर दिनेश टंडन की पत्नी एक बार फिर चुनाव में पूरी ताकत से ताल ठोंकते हुए मतदाताओ के यहां दस्तक दे रहीं है। सपा की बात करें तो सपा ने चुनाव में आने का कोरम पूरा करते हुए उषा जायसवाल पत्नी श्रवण जायसवाल को चुनाव के मैदान में उतारा है। श्रवण जायसवाल समाजवादी पार्टी के काफी पुराने नेता है साथ ही व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं वर्तमान में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका के हर चुनाव में दल बदलने वाली डाॅ चित्रलेखा सिंह कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह को चुनाव मैदान में लाकर खड़ा कर दिया है। यहां बता दें कि चुनाव घोषित होने तक डाॅ चित्रलेखा सिंह समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महिला सचिव रहीं हैं। कांग्रेस ने भी अल्पसंख्यक समुदाय पर दांव लगाते हुए दरख्शा खातून पत्नी इश्त्याक को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इनका कोई खास राजनीतिक परिवेश नहीं है फिर भी है चुनाव मैदान में हैं शेष चार महिलाएं निर्दल चुनाव मैदान में डटी है और नगर पालिका के अध्यक्ष पद को पाने का सपना देख रही है।
अब इस चुनाव में ताल ठोकने वाले राजनैतिक दल के प्रत्याशियों की बात करें तो बसपा प्रत्याशी माया टंडन और इनके पति दिनेश टंडन विगत 22 वर्षो से नगर पालिका की कुर्सी पर रहते हुए नगर पालिका क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय और व्यवहार कुशल अध्यक्ष के रूप में खुद को स्थापित कर लिये है। जब तक अन्य दलों के प्रत्याशी टिकट के लिए अपने आकाओं के यहां मत्था टेक रहे थे तब तक दिनेश टंडन और माया टंडन ने मतदाताओं के दर पर पहुंच कर हाजिरी लगाते हुए उनसे आशिर्वाद प्राप्त करने में सफल रहे है और पूरी मजबूती के साथ चुनाव के मैदान में अन्य राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को टक्कर दे रहे है। सत्तारूढ़ दल भाजपा की बात करें तो यहां टिकटार्थियों की लम्बी कतार थी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के अन्तिम दौर में यहां पर टिकट फाइनल किया गया और पार्टी ने मौर्य समाज पर दांव खेलते हुए डाॅ राम सूरत मौर्य की पत्नी मनोरमा मौर्या को चुनावी मैदान में उतार दिया। नामांकन के बाद मौर्या के साथ भाजपा की टीम मतदाताओ के यहां दस्तक दे रही है लेकिन अभी भी बसपा प्रत्याशी के प्रचार अभियान से कोसों पीछे नजर आ रही है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जौनपुर शहर विधान सभा से चुने गए विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह पूर्व सांसद डॉक्टर के पी सिंह सहित तमाम बीजेपी के कद्दावर नेता जिले में डेरा डाले हुए हैं और लगातार डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाते हुए जन सम्पर्क खुद भी कर रहे है ताकि भाजपा प्रत्याशी को नगर पालिका परिषद की कुर्सी पर आसीन कराया जा सके। इस चुनाव में मंत्री ने भी अपनी प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा दिया है।हालांकि प्रत्याशी के पक्ष में जहां एक ओर पार्टी खड़ी है वहीं टिकट न पाने वाले अन्दर खाने में ऐसा खेल कर रहे है कि नैया का पार लगना कठिन होगा।
सपा की बात करें तो यहां पर पहले मौर्य को टिकट दिया गया लेकिन भाजपा से मौर्य प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा ने मौर्य के स्थान पर चुनाव में आना मजबूरी मानते हुए उषा जायसवाल पत्नी श्रवण जायसवाल को चुनाव मैदान में उतार दिया है। यहां एक जानकारी दे दें कि चुनाव घोषित होने तक उषा जायसवाल हिन्दू संगठन से जुड़कर काम करती रही है सपा की विचार धारा से ताल्लुक नहीं रखती थी। लेकिन अब सपा की अधिकृत प्रत्याशी है। इसी तरह कल तक सपा की सदस्य रही डाॅ चित्रलेखा सिंह पत्नी निखिलेश सिंह टिकट न मिलने पर आप से जुड़ी और चुनावी मैदान में आ गई। इनके बारे में आम चर्चा है कि विगत कई चुनाव से वोट काटने के लिए मैदान में आती है और बार दल बदलती रहती है।
कांग्रेस जो वर्तमान में जनधार विहीन पार्टी बनकर रह गई है उसने इस बार अल्पसंख्यक समुदाय पर दांव खेलते हुए दरख्शा खातून पत्नी इश्त्याक को मैदान में उतार दिया है। हालांकि इनका कोई राजनैतिक अथवा सामाजिक स्टेटस नहीं है इसके बाद भी मीडिया के जरिए दावा ठोक रहीं है कि लोकप्रिय और मजबूत प्रत्याशियों के वोट में सेंधमारी करेगी। इनके बयान केवल लोगो को सांत्वना दिन वह दिन में सपने देखने जैसी बात के अलावा  कुछ भी दम नहीं रखते है। इस तरह अगर बारीक अध्ययन किया जायें और मतदाताओ की नब्ज टटोलने जाये तो संकेत मिला है कि नगर पालिका परिषद के इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन पत्नी दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका और भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या पत्नी डाॅ राम सूरत मौर्य के बीच अन्तिम रूप से जंग होगी। जबकि सपा तीसरे आप पार्टी उम्मीदवार चित्रलेखा सिंह चौथे स्थान पर रहेंगी और कि शेष सभी केवल चुनाव लड़ाई लड़ रहे है। हालांकि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं की तादाद खासी अच्छी है और वही पूरी तरह से शान्त है। लोगो की मानें तो ये लोग भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले प्रत्याशी के साथ जा सकते है। प्रत्याशियों को मैदान में आने के बाद उनकी लोकप्रियता के आधार पर आगामी चेयरमैन का भी संकेत नजर आने लगा है।
हालांकि 1 मई को भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज में जनसभा करके लोगों से वोट मांगते हुए ज्यादा से ज्यादा भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील किया लेकिन इसका कोई खास असर है मतदाताओं पर नहीं दिखाई दे रहा है। अभी मतदाता शांत बनाए हुए हैं जो भी उनके दरवाजे पहुंच रहा है उसी की राग अलाप रहे हैं और उसी को वोट देने की बात कह रहे हैं। आगामी 13 मई को आने वाले परिणाम यह बता पाएंगे कि जिले का ताज किसके सिर बैठने वाला है जो अभी गर्भ में है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400129
Total Visitors
966
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This