41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

तीन नगर पालिका व 9 नगर पंचायतों के लिए मतदान कल 

तीन नगर पालिका व 9 नगर पंचायतों के लिए मतदान कल 

# पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             ज‌िले में प्रथम चरण में हो रहे नगर न‌िकाय चुनाव को लेकर 12 नगर न‌िकायों में चार मई को मतदान व 13 मई को मतगणना होगी। इसके ल‌िए ज‌िला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। पोल‌िंग पार्ट‌ियों की रवानगी तहसीलों में व सदर में बीआरपी इंटर कॉलेज स्थल से रवाना क‌ी जा रही है। इसको लेकर वाहनों का अध‌िग्रहण कर लिया है।
ज‌िले के कुल 12 नगर न‌िकायों में चुनाव होना है। इसमें तीन नगर पाल‌िका व नौ नगर पंचायत है। नगर पाल‌िका पर‌िषद जौनपुर, शाहगंज, मुंगरा बादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर, मड़‌ियाहूं, केराकत, जफराबाद, खेतासराय, रामपुर, गौरा बादशाहपुर, कचगांव में चुनाव होना है। नगरीय न‌िकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। ज‌िले के 12 नगर न‌िकायों में शां‌त‌िपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा। इसके ल‌िए पोल‌िंग पार्ट‌ियां मत पेट‌िकाओं व अभ‌िलेखों के साथ मतदान स्थल के ल‌िए रवाना किया जा रहा है।
मतदान करने को लेकर 2144 मतदान कार्म‌िक लगाया गया है, इसमें 536 पोल‌िंग पार्ट‌ियां बनाई जाएंगी। इसमें 10 फीसदी र‌िजर्व वाली संख्या भी शाम‌िल है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने ल‌िए पुल‌िस फोर्स तैनात रहेगी। पोल‌िंग पार्ट‌ियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के ल‌िए 176 बड़ी बस व सेक्टर, जोनल व पुल‌िस के ल‌िए 150 बोलेरों लगाई गई है। इन वाहनों को पोल‌िंग पार्ट‌ियों के रवानगी वाले स्थल पर इकट्ठा क‌िया गया है। सदर तहसील के न‌िकायों की पोल‌िंग पार्ट‌ियों की रवानगी बीआरपी इंटर कालेज से होगा। इसमें नगर पाल‌िका जौनपुर, नगर पंचायत कचगांव, जफराबाद, गौरा बादशाहपुर है।
इसी तरह नगर पाल‌िका पर‌िषद शाहगंज, नगर पंचायत खेतासराय के ल‌िए कृष‌ि उत्पादन मंडी सम‌ित‌ि शाहगंज, नगर पाल‌िका पर‌िषद मुंगरा बादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर के ल‌िए ब‌िहारी मह‌िला महाव‌िद्यालय मछलीशहर, नगर पंचायत मड़‌ियाहूं, रामपुर के ल‌िए स्वामी व‌िवेकानंद इंटर कालेज मड़‌ियाहूं, नगर पंचायत बदलापुर के ल‌िए सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर, नगर पंचायत केराकत के ल‌िए पब्ल‌िक इंटर कालेज मन‌ियरा को पार्टी रवानगी के ल‌िए स्थल बनाया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399413
Total Visitors
876
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This