42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

किसान और महिला विरोधी है सरकार : प्रिया सरोज

किसान और महिला विरोधी है सरकार : प्रिया सरोज

# तहसील पिंडरा में धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर भरी हुंकार

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               तहसील पर दो महीने से काशी द्वार को रद्द करने की मांग को लेकर धरनारत किसानों के बीच शुक्रवार को लोकसभा की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज व पूर्व सांसद व केराकत के विधायक तूफ़ानी सरोज किसानों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
सुबह पहुंची प्रिया सरोज ने कहाकि मैं किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ूगी जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाकर काशी द्वार योजना को रद्द कराऊंगी। कहा ये सरकार किसान और महिला विरोधी है। चाहे मणिपुर में महिलाओं का उत्पीड़न की बात हो या दिल्ली में महिला पहलवानों के उत्पीड़न की बात हो प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
दिल्ली में किसानों की राह में काटे बिछा दिया गया। अब इस सरकार की विदाई का समय आ गया है। यह लड़ाई संविधान ख़त्म करने वालों और संविधान बचाने वालों के बीच है। पूर्व सांसद तूफ़ानी सरोज ने कहाकि आपकी आवाज को विधानसभा में उठाया था। यदि आप लोगों का आशीर्वाद रहा तो लोकसभा में भी मुद्दा उठेगा।
इस दौरान किसान नेता फतेह नारायण सिंह, संतोष पटेल, ज़िला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा, रमा ऊदल, शीतला सिंह, फूलचंद यादव, मनोज यादव, रहीम शेख, संजय राजभर, राजेंद्र पटेल, श्याम लाल पटेल, शोभा राजभर, राम रतन पटेल, अनूप पटेल, अशोक पटेल, गिरधर पटेल, रामजी सिंह, नंदा राम शास्त्री, जवाहर लाल दूबे सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400331
Total Visitors
996
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This