31.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

समाजिक प्रगति के लिए महिला शिक्षा महत्वपूर्ण : ब्रम्हकुमारी रूही 

समाजिक प्रगति के लिए महिला शिक्षा महत्वपूर्ण : ब्रम्हकुमारी रूही 

# वीटी गर्ल्स कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यारम्भ महोत्सव का आयोजन

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार की सुबह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से विद्यारम्भ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से नवीन शैक्षिक सत्र का आगाज़ हुआ। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा। छात्राओं की प्रस्तुति पर अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता रूपेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश के उत्थान के लिए लड़कियों का शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। बच्चे की मां ही उसकी पहली गुरु होती है, अगर मां शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को सही संस्कार का सिंचन करेगी। एक अच्छा नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। मां सरस्वती का पूजन अर्चन व मंत्रोच्चारण के पश्चात कार्य्रकम का शुभारंभ किया गया।
कॉलेज की छात्रा खुशी, लाडो, खुशबू, प्रतिमा व सुहानी द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में प्रतिमा चौधरी, सुहानी प्रजापति ने राम आएंगे, खुशबू मौर्या व खुशी ने श्यामा आन बसों वृंदावन में, नाज़िया खातून, मरियम बानो ने शिक्षा है जीवन में बहुत ही जरूरी, प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।इसके अलावा छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्रम्हकुमारी बीके रूही ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित महिलाएं कार्यबल में योगदान देती हैं। नवाचार को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने के कहा कि पुरूष पढ़ता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है, जबकि एक महिला के पढ़ने से पूरा कुल शिक्षित होता है। बेटा और बेटी में भेदभाव नही करना चाहिए बेटियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें बच्चियों की शिक्षा व बौद्धिक विकास के लिए हर  संभव पहल करने का संकल्प लेने के साथ ही उनका प्रोत्साहन करना चाहिए। कॉलेज की प्रधानाचर्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया, पठन पाठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अंत मे वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
इस दौरान कुसुम सिंह एडवोकेट, डा. धर्मराज पांडेय, सफिया खान, उषा चौबे, राजेश राव, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, विभा पांडेय, रतन श्रीवास्तव, किश्वर सिद्दीकी, पं. अखिलेश चंद्र मिश्र, पूनम आदि उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. अजय तिवारी ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37188898
Total Visitors
964
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This