23.1 C
Delhi
Tuesday, November 25, 2025

कृष्णचन्द यादव बने गुलाबी देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक 

कृष्णचन्द यादव बने गुलाबी देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक 

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गुलाबी देवी स्नातकोत्तर कॉलेज सिद्दीकपुर में प्रबंध समिति का चुनाव  कॉलेज परिसर में कराया गया, जिसमें पर्यवेक्षक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर एवं चुनाव अधिकारी रामआसरे यादव पूर्व प्रधानाचार्य  की देखरेख में कराया गया। चुनाव में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया और प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
समिति के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कृष्णचंद्र यादव को प्रबंधक पद पर चयन किया।इसके पूर्व इस पद पर प्रबंधक लालचंद यादव लाले रहे। चुनाव प्रकिया का संचालन प्राचार्य डॉ. रामाशंकर यादव ने किया।कॉलेज के संरक्षक लालचंद यादव लाले ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष रामसूरत मौर्या, उप प्रबंधक लक्ष्मी नारायण यादव, कोषाध्यक्ष बाकेलाल यादव, मंत्री अश्विनी कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य मुरलीधर यादव, छोटेलाल, सभाजीत यादव एडवोकेट, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेशचंद्र यादव, रविचन्द, अंकुर कुमार, रोहित यादव आदि  मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान वाराणसी। तहलका 24x7               पूर्वांचल...

More Articles Like This