27.1 C
Delhi
Friday, October 10, 2025

खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है, सामूहिक विवाह दहेज का समाधान: चन्दन सेठ

खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है, सामूहिक विवाह दहेज का समाधान: चन्दन सेठ

जलालपुर, जौनपुर। 
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु जिलेभर में आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य प्रारंम्भ कर दिया गया है, इसी सिलसिले में जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की जिसमें इन्होने कहा कि दहेज पूरे हिन्दुस्तान का एक ज्वलंत मुद्दा है। जिसके खिलाफ गांव-गांव तथा हर घर-घर से आवाज उठनी चाहिए।
उन्होंने कहा हम सबको साथ में मिलकर जन-जन को जागरुक करने की आवश्यकता है। जिससे चारों दिशाओं से बस एक ही आवाज आये, दहेज से करो परहेज। आदर्श विवाह करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसी कार्य में सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट द्घारा चलाया जाने वाला अभियान वाकई काबिले तारीफ है। इससे लोगों में जागरुकता आएगी। इस कुप्रथा को सही मायनों में हम-आप ही बढ़ावा दे रहे हैं।
इसे अगर हम ना कहेंगे तो समाज में एक उदाहरण बनेंगे और लाखों पिताओं की भी चिंता कम करेंगे, जो बेटी के जन्म लेते ही शोक में डूब जाते हैं।
सोचिए यह कैसी विडंबना है कि बेटे के जन्म पर ढोल बाजे और लड़की के जन्म पर शोक संतप्त परिवार। यह प्रथा न सिर्फ लड़कों के आत्मसम्मान को गिराती बल्कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ भी है। अमीर पिता तो इस दहेज के दंश को खुशी से झेल जाते हैं, उनको आत्मसम्मान और बेटी की खुशी नजर आती है, लेकिन गरीब और मध्यमवर्गीय पिता पर जब यह बोझ आता है तो उनके सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है।उनको भी बेटी की खुशी तथा अपना सम्मान प्यारा लगता है परन्तु वे अपनी गरीबी में रोटी, कपड़ा, मकान तक ही सीमित हैं।
इतना कम नही कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बना लेते है। दहेज लेने वाले सिर्फ एक बार मांग नही करते बल्कि इसकी आग में लड़की हर दिन हर रोज ससुराल में जलती है।ऐसे में जरूरी है कि दहेज को ना कह दें, जिससे लड़की का सम्मान बना रहे। खर्चीली शादी हमें दरिद्र बनाती है, सामूहिक विवाह दहेज का समाधान है। उन्होंने जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठ द्वारा अनवरत जारी इस अभियान की जमकर सराहना की।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, मोनू सेठ, संगम जायसवाल, सुदर्शन मिश्रा, राज यादव, अभिषेक वर्मा, राजेंद्र सेठ आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This