30.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

खेल-खेल में चली गोली, 12 साल के मासूम की मौत

खेल-खेल में चली गोली, 12 साल के मासूम की मौत

# बर्थडे पार्टी में पसरा मातम,तीन नाबालिग हिरासत में

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
               राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।जानकारी के अनुसार बच्चा अपने मित्र संजीव त्रिपाठी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था।
इसी दौरान घर के बाहर खड़ी कार के अंदर रखी पिस्टल बच्चों के हाथ लग गई।बताया जा रहा है कि कार की चाबी मिलने के बाद चार बच्चे गाड़ी के भीतर चले गए। खेल-खेल में पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो सीधे 12 वर्षीय बच्चे के सिर में जा लगी।गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरु कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है। तीन नाबालिग बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है।पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि हथियार कार में कैसे और किसकी जिम्मेदारी पर रखा गया था।घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।पड़ोसियों का कहना है कि जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This