42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

गाजीपुर : चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

गाजीपुर : चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के साईं की तकिया से चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह चौकी इंचार्ज सिधौना फूलचंद पांडेय मय हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे कि, तभी जौनपुर के तरफ से आ रही बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा कि तभी सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
युवक से कड़ाई से पूछताछ व भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के बराभनपुर गांव निवासी अजय यादव पुत्र कैलाश यादव बताया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में चंदवक थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर क्षेत्र में बेचता था और इस बार भी चोरी कर बेचने जा रहा था कि पकड़ा गया। चौकी इंचार्ज सिधौना फूलचंद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से एक सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411330
Total Visitors
389
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This