40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

गाजीपुर : संदिग्ध परिस्थियों अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप 

गाजीपुर : संदिग्ध परिस्थियों अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप 

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के बिहारीगंज- मेंहनाजपुर मार्ग पर भभौरा गांव के समीप सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थियों में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार बिहारीगंज- मेंहनाजपुर मार्ग स्थित भभौरा गांव के समीप सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थियों में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ज़ब ग्रामीण टहलने निकले तो सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव देख तत्काल इसकी सूचना खानपुर पुलिस को दी।
मौके पर पहुचे खानपुर थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा अधेड़ की पहचान में जुटे रहे। मृतक अधेड़ की शिनाख्त क्षेत्र के उचौरी गांव निवासी रामनवल सिंह (55) पुत्र स्व. राजनाथ सिंह के रूप में हुई। शव को मृतक के भांजे प्रिंस सिंह के प्रार्थना पत्र पर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे प्रिंस ने बताया कि कल देर शाम उचौरी से निकले थे और घर नहीं लौटे। मृतक रामनवल सिंह की मौत की सूचना मिलते ही माता अतरानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224451
Total Visitors
766
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This