44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
           सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत में चल रहे है अमान्य विद्यालय जिसमें सेंटबीम पब्लिक स्कूल बड़ागांव व नेशनल पब्लिक स्कूल बड़ागांव की जांच के दौरान कोई मान्यता नहीं मिली। विद्यालयों के संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए बंद कराया गया।
उक्त विद्यालय एलकेजी से हाईस्कूल तक अवैध कक्षाएं धडल्ले से संचालित कर रहे थे। वहीं सरस्वती ज्ञान मंदिर की मदरसा बोर्ड से कक्षा पांच तक की मान्यता है। लेकिन, असुविधाओं के बीच विद्यालय हाईस्कूल तक चलाया जा रहा। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल द्वारा उपरोक्त तीनों विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय संचालन बंद करने का निर्देश दिया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि पुनः विद्यालय का संचालन पाया गया तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी और इनके प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। उक्त विद्यालयों में विद्यालय बंद की सूचना चस्पा कर ताला लगा दिया गया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी के साथ नोडल संकुल बड़ागांव व सहायक नोडल संकुल बड़ागांव उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409807
Total Visitors
351
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This