35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : 6 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा

जौनपुर : 6 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के दिन 6 नवंबर को निकलने वाली शोभायात्रा के संदर्भ में कैम्प कार्यालय पर एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नीलमणि श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष ने किया संचालन राजेश श्रीवास्तव महासचिव ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सबके भगवान है ये पूरे संसार की रचना लेखा जोखा रखते हैं ज्यादा से ज्यादा लोग शोभायात्रा में शामिल हो कर पुण्य के भागीदार बने। प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा 6 नवंबर को चित्रगुप्त मंदिर रुहट्टा से शाम चार बजे निकलकर ओलंदगंज कोतवाली होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा बारीनाथ मठ उर्दू बाजार तक जायेगा।

शोभायात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान की झांकी सजाई जाएगी और गाजे बाजे के साथ विधि-विधान से निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रसासनिक अधिकारी ने बताया कि शोभायात्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ मठ पहुंचने पर भजन सम्राट पंकज सिन्हा का भजन संध्या महाआरती प्रसाद भंडारा होगा।राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने सभी भक्तों से भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने नगर वासियों से अपील किया कि भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत करे। भगवान श्री चित्रगुप्त जी पूरे संसार के सभी प्राणियों के आराध्य देवता है। बैठक में ई अमित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डॉ संजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सभासद, भानु चन्द श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, अमन सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37186152
Total Visitors
767
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This