30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल

ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            स्टेट बैंक की शाखा के पास शनिवार की देर रात ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार जैगहां गांव निवासी राजेश गुप्ता उर्फ बब्लू (45) पुत्र दामोदर मुंबई से शादी में आए थे, जो अपने दोस्त दीपक शर्मा (30) निवासी राजाडीहा जिला बस्ती के साथ देर रात शाहगंज के निकट एक ढाबे पर कार से खाना खाने जा रहा था। डोभी मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक उनकी कार में टक्कर मारते हुए भाग निकला।
इस हादसे में दोनों साथी घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बब्लू की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396115
Total Visitors
328
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This