40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जौनपुर इकाई की बैठक संपन्न

जौनपुर : आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जौनपुर इकाई की बैठक संपन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई जनपद जौनपुर की बैठक रूहट्टा स्थित मुख्य कार्यालय पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ सीडी सिंह (प्रबंधक नेहरू बाल उद्यान) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था का 21वां स्थापना दिवस महाराष्ट्र के जनपद सातारा में 03 अक्टूबर को मनाए जाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इसी के साथ परंपरागत ढंग से प्रकाशित होने वाली स्मारिका “आइडियल इंडिया” को प्रकाशित किए जाने की तैयारी को लेकर के भी चर्चा की गई। पत्रकारों से कहा गया की उक्त कार्यक्रम में जो भी लोग भाग लेना चाहते हैं वह अपना टिकट कंफर्म करके सूचना 15 अगस्त के पहले कार्यालय में दे दें। इसी के साथ “आइडियल इंडिया” स्मारिका के लिए लेख और विज्ञापन भी 15 अगस्त तक मिल जाना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने कुछ नई नियुक्तियों की भी घोषणा किया। सुभाष पांडे संपादक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर बृजेश यदुवंशी संपादक को प्रांतीय सचिव, वाराणसी से आए पत्रकार अजय कुमार दुबे को वाराणसी जनपद का जिला संयोजक, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार स्वामी संपादक को जिला जौनपुर उपाध्यक्ष, तथा एजाज अहमद को जिला सचिव पदाधिकारी बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी पत्रकारों ने हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे, प्रांतीय संरक्षक संजय कुमार पांडे, महासचिव डॉ आर पी विश्वकर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, डॉ मिथिलेश श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा, जयचंद, मनोज कुमार नागर, नियाज अहमद, मोहम्मद राशिद खान, सुधीर कुमार गुप्ता, वीरेंद्र चौहान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे। बैठक का संचालन आद्या प्रसाद सिंह जिलाध्यक्ष जौनपुर ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224132
Total Visitors
751
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This