27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : आकाश ने जीती स्लो बाइक रेस, सचिन स्लो साइकिल रेस के विजेता

जौनपुर : आकाश ने जीती स्लो बाइक रेस, सचिन स्लो साइकिल रेस के विजेता

# जेसी सप्ताह के तहत यातायात जागरूकता के लिए हुआ आयोजन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                 जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा मनाए जा रहे जेसी सप्ताह 2021 के चौथे दिन स्लो साइकिल एवं स्लो बाइक रेस का आयोजन किया गया। सचिन यादव स्लो साइकिल रेस के विजेता रहे वहीं, आकाश यादव ने स्लो बाइक रेस जीती। स्लो साइकिल रेस के विजेता को पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई अन्य विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
जेसी सप्ताह चेयरमैन जेसी उज्ज्वल सेठ ने बताया कि जेसी सप्ताह हर वर्ष 09 से 15 सितंबर के बीच मनाया जाता है। सप्ताह के चौथे दिन जेसीआई इंडिया से खेलकूद सम्बंधित कर्यक्रम कराने के दिशा-निर्देश मिले थे। इसके तहत नगर स्थित घासमंडी चौक पर स्लो साइकिल एवं स्लो बाइक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लो साइकिल रेस में पहला स्थान सचिन यादव ने हासिल किया। सुजल गुप्ता दूसरे और अंकुश यादव तीसरे स्थान पर रहे। स्लो बाइक रेस के विजेता रहे आकाश यादव तथा सलमान ने दूसरा और विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह के हाथों स्लो साइकिल रेस के विजेता को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। अन्य विजेताओं को विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष जेसी अविनाश जायसवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक जेसी निर्भय जायसवाल ने किया। संचालन जेसी दीपक जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में जेसी वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’, पूर्व अध्यक्ष जेसी रविकान्त जायसवाल, जेसी रामजी गुप्ता, जेसी रविन्द्र दुबे, सचिव जेसी वीरेंद्र जायसवाल, जेसी सर्वेश अग्रहरि, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, जेसी सचिन वर्मा, जेसी अनूप गुप्ता, जेसी डॉ बालाजी, जेसी आशीष जायसवाल प्रीतम, जेजे चेयरमैन जेजे हिमांशु गुप्ता, जेजे अश्विनी यादव, जेजे अमन अग्रहरि, जेजे आर्यन अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221041
Total Visitors
744
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This