32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : आपरेशन दृष्टि के तहत गांवों में कैमरा लगवाएं प्रधान

जौनपुर : आपरेशन दृष्टि के तहत गांवों में कैमरा लगवाएं प्रधान

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           थाना परिसर में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने चेयरमैन, सभासद और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। जिसमें आपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए गांवों में कैमरा लगवाने के लिए अपील की गई।
प्रभारी निरीक्षक श्री यादव ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने और किसी भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने में कैमरा काफी हद तक मददगार साबित हो रहा है। आपरेशन दृष्टि के तहत गांव के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों ने आपरेशन दृष्टि को सफल बनाने के लिए पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, फिरतू यादव, महेंद्र कुमार, इलियास अहमद, भाईलाल सोनकर, अमित कुमार मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433331
Total Visitors
322
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This