36.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : आरंभिक शिक्षा व कुपोषण मुक्ति का स्थल है आंगनबाड़ी केन्द्र- बृजेश यादव

जौनपुर : आरंभिक शिक्षा व कुपोषण मुक्ति का स्थल है आंगनबाड़ी केन्द्र- बृजेश यादव

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 स्थानीय विकास खंड के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के नव निर्मित भवन का मंगलवार को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी केन्द्र वह पवित्र स्थल है, जहां शिक्षा के आरंभ के साथ-साथ कुपोषण से मुक्ति भी मिलती है। उन्होंने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश के भावी कर्णधारों के स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिसमें कार्यकर्ताओं के अलावा अभिभावकों का भी विशेष सहयोग अपेक्षित है।
विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ अनीता देवी ने कहा कि समय-समय पर पोषण माह चलाकर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के प्रयास के अलावा स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी दोनों मिलाकर बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि सेविकाओं के हाथो में नौनिहालों का भविष्य है। इसे सजाना व संवारना उनका मुख्य दायित्व है। यदि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पायी गयी तो कार्यवाही होना अवश्यंभावी है। इस मौके पर प्रधान मोजीपुर रामलवट यादव, मुबारकपुर गांव के प्रधान लाल साहब यादव, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, समाजसेवी मुन्ना सिंह, अनिला देवी, सुचिता बिन्द, सुशीला, अनीता यादव, मीनू, सरिता यादव आदि मौजूद रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37292250
Total Visitors
625
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चिकित्सक बन दवा लिख रहा प्राइवेट कर्मचारी गिरफ्तार 

चिकित्सक बन दवा लिख रहा प्राइवेट कर्मचारी गिरफ्तार  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

More Articles Like This