19.1 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

जौनपुर : किसान के बेटे का अग्निवीर में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष

जौनपुर : किसान के बेटे का अग्निवीर में हुआ चयन, परिजनों में हर्ष

# बड़ा भाई भी आर्मी में, कर रहा है देश की सेवा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी एक किसान के बेटे ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप चयनित होकर बाजी मारी है। उनकी इस बड़ी सफलता पर स्वजनों में खुशी की लहर छा गयी। स्वजनों ने मुख मिष्ठान कराकर एक दूसरे को बधाई दी।
गांव निवासी किसान दयाशंकर यादव व सुनीता यादव के पुत्र अभिषेक यादव बचपन से ही मेधावी रहे है। उनका सपना था कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें। अपने कठोर परिश्रम व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उन्होंने अग्निवीर परीक्षा पास कर सपने को साकार किया है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, गुरुजन तथा क्षेत्रवासियों को दिया है। उनके बड़े भाई शशिकांत यादव पहले से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। अभिषेक ने अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। किसान के बेटे की सफलता की सूचना सुन बधाई देने वालों का तांता लगा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This