42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : खम्भे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल 

जौनपुर : खम्भे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल 

मीरगंज। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
        थाना क्षेत्र के अरुआंवा गांव के समीप मड़ियाहूं- मछलीशहर मार्ग पर बुधवार की शाम को बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में मातम छा गया। होली के दिन हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
होली की शाम को भटहर गांव निवासी रोहित मोदनवाल (28) व भटहर पाही निवासी श्रीकांत सरोज (30) मडियाहूं गए थे। वहां से दोनों लोग बाइक से मडियाहूं- मछलीशहर मार्ग से होकर घर आ रहा था। शाम करीब छह बजे अरुआवां पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। गाड़ी रोहित चला रहा था और हेलमेट भी नहीं लगाया था जिससे उसका सिर पोल से टकरा गया। घटना में रोहित मोदनवाल और श्रीकांत घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रोहित मोदनवाल की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कहा कि यदि रोहित हेलमेट लगाया होता तो जान बच जाती। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को दो छोटी बच्चियां और पत्नी खुशबू का रो रोकर हाल बेहाल रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400605
Total Visitors
966
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This