27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आजमगढ़ : खुलेआम सड़कों पर सूअर विचरण से नगरवासी हलकान

आजमगढ़ : खुलेआम सड़कों पर सूअर विचरण से नगरवासी हलकान

फूलपुर।
अकलैन खान
तहलका 24×7
              स्थानीय कस्बे में काफी अर्से से सूअर विचरण की समस्या से नगरवासी हलकान हैं। दर्जनों बार बैठकें हुई और अधिकारियों सहित नपं अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया किन्तु सुअर विचरण पर आज तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध नही लगाया जा सका जब कि त्योहारों पर सम्भ्रान्त सदस्यों की बैठक में सुअर विचरण का मामला उठता रहा।सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।वर्तमान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सम्पूर्णानन्द तिवारी द्वारा प्रयास किया गया कई सुअर पालकों के खिलाफ कार्यवाही और जुर्माना भी लगाया गया पर सुअर पालकों पर कोई प्रभाव नही पड़ा।

तंग आकर सुअर विचरण की समस्या से परेशान नगर पंचायत निवासी निखिल जायसवाल ने नगर प्रशासक एसडीएम फूलपुर रावेन्द्र सिंह से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर नगर पंचायत में सुअर विचरण पर रोक लगाने की अपील की है और सुअर पालकों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। उप जिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी फूलपुर को निर्देशित किया कि सड़कों पर खुलेआम सुअर विचरण पर सख्ती से कार्यवाही कर अवगत कराएं।इस मौके पर निखिल जायसवाल, सुरेश गुप्ता समेत तमाम नगरवासी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220664
Total Visitors
698
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This