32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : खेतासराय में बाईपास को लेकर व्यापार मण्डल ने किया बैठक

जौनपुर : खेतासराय में बाईपास को लेकर व्यापार मण्डल ने किया बैठक

# बाजार से बाहर सब्जीमंडी खोलने की उठी बात

# मुख्य मार्ग पर मंडी लगने से लगता है भीषण जाम

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               वाराणसी वाया अयोध्या के लिए बनाने वाले फोर लेन स्थानीय कस्बा खेतासराय से होकर गुजरेगा। जिसकी कवायद अब तेज़ी से चल रही है। फोरलेन कस्बा के बीचो-बीच से गुजरने से चपेट में सैकड़ों दुकान व मकान आ जाएंगे। जिसको लेकर व्यापार मण्डल सहित कस्बा वासियों बाईपास की मांग शासन प्रशासन से कर रहे है। जिससे कस्बा में लगने वाला जाम से निजात मिल सके।

ऐसे में व्यापार मण्डल का नगर इकाई खेतासराय द्वारा गुरुवार की दोपहर एक बैठक का आयोजन कर बाईपास के लिए चर्चा किया गया। जिससे निर्णय लिया गया कि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव को प्रार्थना-पत्र के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुँचायी जाएं और बाईपास निकले। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन संजय इंजीनियरिंग वर्कशाप पर आयोजित किया गया।
जिसमें व्यापारियों से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। इसके पश्चात कस्बा के बीचो-बीच गुजरने वाले फोरलेन पर विस्तार से चर्चा किया गया। संजय विश्वकर्मा ने बताया कस्बा से फोरलेन गुजरने से बाजार खत्म हो जाएगी। न जाने कितने लोगों का मकान और दुकान चला जायेगा। यहां तक कि कितने ऐसे भी है जो बेघर तक हो जाएंगे।

ऐसे में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन से बाईपास की मांग किया जा रहा है। जो सार्वजनिक हित में होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इसके उन्होंने बताया कि कस्बा के मुख्य मार्ग पर ही मंडी लगता है। जिससे आएं दिन जाम लगता रहता है। बाजार के बाहर कही सब्जी मंडी खोलने की मांग किया है।
बाईपास के लिए व्यापार मण्डल प्रतिनिधि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव को प्रार्थना-पत्र देकर बाईपास की मांग किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री मुनव्वर, पप्पू पटवा, कपूर चन्द्र जायसवाल, सभासद मनीष कुमार गुप्ता, अंजनी बरनवाल, दुर्गेश बरनवाल, शांतिभूषण मिश्रा, राकेश मौर्या, राजकेशर व पप्पू मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37419661
Total Visitors
300
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This