36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : चल रही बोर्ड की परीक्षाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर : चल रही बोर्ड की परीक्षाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से गोवर्धन इंटर कॉलेज मुफ्तीगंज में चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और सीसीटीवी सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का विद्यालय परिसर में प्रवेश न हो और बोर्ड परीक्षा में लगाए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक सहित समस्त अधिकारीगण जिनकी भी ड्यूटी लगाई गई है, वे ड्यूटी को गंभीरता पूर्वक ले और ससमय अपने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। कोई भी अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए अन्यथा की दशा में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This