जौनपुर : नवमी पर्व पर कन्याओं का हुआ श्रृंगार, कराया गया भोजन

जौनपुर : नवमी पर्व पर कन्याओं का हुआ श्रृंगार, कराया गया भोजन

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                 नवरात्रि के नवमी पर्व के दिन व्रत के बाद महिलाओं ने मां दुर्गा जी की मूर्ति पर बड़े ही विधि-विधान से अगरबत्ती, धूप, दीपक जलाकर पूजन-अर्चन किया सिंदूर लगाकर फल-फूल, माला, रोट, पूड़ी-हलवा आदि का भोग लगाकर मातारानी से सुख-शांति आदि कि कामना की इस दौरान ब्रती महिलाओं ने नौ कन्याओं को भोजन कराया उनका आशीर्वाद लिया।

इसी कड़ी में दिलशादपुर में दुर्गावती शिक्षण संस्थान की प्रधानाध्यापिका अम्बालिका गुप्ता ने अपने आवास पर रामनवमी पर्व के मौके पर कन्यापूजन किया कन्याओं को भोजन कराया उसके तत्पश्चात सभी नौ कन्याओं का बड़े ही विधि-विधान से उनके पग धोकर उनको चुंदरी पहनाकर टीका लगाया और उनका श्रृंगार करके उनका पूजन किया। वहीं भैरो के रूप में छोटे बच्चों को भी पूजा गया, अम्बालिका की माने तो धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि के नवमी पर्व पर नौ कन्याओं का श्रृंगार कर उनकी पूजा करने तथा उन्हें भोजन कराने से माँ दुर्गा महारानी प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। मान्यताओं के अनुसार मैं प्रत्येक वर्ष ऐसा करती हूँ। इस मौके पर दुर्गावती देवी, खुशी सिंह, अनमोल, ज्योति, दीपांशी, आराध्य, परी, अभिनव, युवराज, तन्मय सहित सभी लोगों ने सच्चे मन से मातारानी का पूजा पाठ किया।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : चल रही बोर्ड की परीक्षाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?