जौनपुर : चोरी गयी बाइक घर के बाहर से लावारिस बरामद
# उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद बरामद हुई बाइक
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
नई आबादी मोहल्ला स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के पीछे कालोनी से चार दिन पूर्व चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पार कर दिया था। भुक्तभोगी के लाख भागदौड़ के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पेशे से अध्यापक पीड़ित ने जब उच्चाधिकारियों से फोन कराया तो चोरी गयी बाइक घर के बगल लावारिस हालत में बरामद हो गयी।









