36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव जागरूक करती थी मां- फैज़ान 

जौनपुर : जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव जागरूक करती थी मां- फैज़ान 

 # मदर निसा फाउंडेशन के तत्वावधान में अर्पित किया गया श्रद्धा-सुमन 

शाहगंज।
राजकुमार अश्क 
तहलका 24×7 
            नगर की सामाजिक संस्था मदर निसा फाउंडेशन के आजमगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संयोजक फैजा़न अहमद की माताजी की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
संस्था के संस्थापक सदस्य जेया अनवर ने माताजी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माताजी मृदुभाषी एवं बहुत ही मिलन सार थीं। वहीं सूफियान ने कहा कि वे हमेशा गरीबों, असहायों के प्रति दया रखती थी। उनका कहना था कि गरीब, असहाय एंव जरुरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सेवा है। वहीं संस्था संयोजक फैजा़न अहमद ने कहा कि माताजी जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव जागरूक करती रहती थी। अपनी माताजी की 5वीं पुण्यतिथि पर कुरान ख्वानी कराई। तत्पश्चात गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों को कंबल एंव भोजन वितरित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजीव सिंह, राजकुमार अश्क़, एखलाक खान, रविशंकर वर्मा, इस्लाम भाई, डॉ कासिफ, जमील अहमद, सलीम खान, अजय यादव, सुफियान अंसारी, बेलाल आतिश, रिज़वान अहमद, फैज़ान अहमद, राघवेंद्र शुक्ल, अखिलेश दुबे एवं तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37415963
Total Visitors
1203
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This