36.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

सुल्तानपुर : समरसता उत्सव के रूप में संघ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व 

सुल्तानपुर : समरसता उत्सव के रूप में संघ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व 

कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7 
               राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई द्वारा केडी पब्लिक स्कूल परिसर में सहभोज आयोजित किया गया। मकर संक्रांति उत्सव के अवसर पर बोलते हुए आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख शासकीय अधिवक्ता विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि संघ साल में छह उत्सव मनाता है उसमें से मकर संक्रांति भी एक उत्सव है।
मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब सूर्य भगवान उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं उसी समय मकर संक्रांति उत्सव मनाया जाता है। आगे कहा कि संघ इसे समरसता उत्सव के रूप में मनाता है। जिस प्रकार से आपस में बिखरे हुए तिल को गुड़ जोड़ देता है और कई सामग्री को मिलाकर खिचड़ी बनती है तथा एक स्वाद देने लगती है। उसी प्रकार से समाज के हर घटक को आपस में एकजुट होकर देश की उन्नति के बारे में अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में हर छोटे, बड़े, किसान, मजदूर, नेता, व्यापारी, कर्मचारी सबकी सामूहिक भूमिका होती है। इसलिए संघ समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का प्रयास करता है। इस अवसर पर सह विभाग संघ चालक डा हृदयराम, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, रामनयन सिंह, नगर कार्यवाह विनोद सोनी, नगर प्रचारक विवेकानंद, रत्नेश, ईश्वरचंद, ललित कसौधन सहित अन्य लोग थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37263709
Total Visitors
1094
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This