19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : जाम के झाम से छह घंटे तक कराहता रहा नगर

जौनपुर : जाम के झाम से छह घंटे तक कराहता रहा नगर

# पुलिस-प्रशासन को भी स्थिति नियंत्रित करने में छूटे पसीने

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शिक्षक पात्रता परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से छह घंटे शहर जाम के झाम से कराहता रहा। नगर के अलावा जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे, सुल्तानपुर-लखनऊ हाइवे व जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एंबुलेंस तक फंसी रही। चौतरफा जाम की वजह से पुलिस-प्रशासन को भी स्थिति नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थी सुबह से ही केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर तक चला।परीक्षा निरस्त होने के कारण परीक्षार्थियों के सेंटरों पर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही बाहर आने की वजह से हालात बदतर हो गए।

 

पालीटेक्निक चौराहा, नईगंज, वाजिदपुर व सिपाह समेत अन्य स्थानों पर लगे भीषण जाम की वजह से लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर जाम लगने की वजह से रोडवेज बस डिपो से घंटों बसें नहीं निकल पाईं, जिससे वाराणसी समेत अन्य गंतव्यों की ओर रवाना होने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा रद होने की वजह से एकाएक बिगड़ी व्यवस्था से पुलिस अधिकारियों के भी पसीने छूट गए। ट्रैफिक पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस की ओर से भी जाम हटवाने को लेकर कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे किसी की एक न चली। जाम का फायदा उठाते हुए आटो चालकों ने भी मनमाना किराया वसूला। सुबह से ही लगा जाम दोपहर तकरीबन एक बजे के बाद समाप्त हुआ, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This