21.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : टक्कर के बाद आक्रोशित मनबढ़ो ने बाइक सवारों को पीटकर किया घायल

जौनपुर : टक्कर के बाद आक्रोशित मनबढ़ो ने बाइक सवारों को पीटकर किया घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत गभिरन बाजार में रविवार को बाइक मोड़ते समय पीछे से आ रहे बाइक सवारो से धक्का लग जाने से आक्रोशित मनबढ़ो ने दो युवको को बीच सड़क पर पटक पटक कर पीटा। जिससे एक किशोर के कमर तथा दूसरे के हाथ और सिर में गंभीर चोटे आयीं। मौके पर जुटे लोगों ने किसी प्रकार मामला शांत करा कर उन्हें उपचार हेतु भेजवाया।

खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव निवासी किशोर अरविंद गौतम अपने रिश्तेदार शेख असरखपुर गांव निवासी पप्पू गौतम की बाइक पर बैठ खुटहन आ रहा था। उक्त बाजार निवासी संतोष आगे आगे चल रहे थे। अचानक वे अपनी बाइक दायें मोड़ दिए। तभी पीछे आ रहे पप्पू की बाइक से धक्का लग गया। दोनों बाइको पर सवार सड़क पर गिर गये। आरोप है कि तभी वहां संतोष के पक्ष से कई लोग आकर अरविंद और पप्पू को लात घूंसा से पीटना शुरू कर दिए। आरोप है कि उन्हें बीच सड़क पर पटक पटक कर मारा गया। घायल के पक्ष से थाने में तहरीर दी गई है। सीएचसी पर उनका उपचार चल रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37178776
Total Visitors
613
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This