35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
                 स्थानीय पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को गांजा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह व एसआई राम भवन यादव अपने हमराहियों के साथ मंगलवार को संदिग्ध व वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। तबेला ग्राउंड रसूलपुर के समीप पटैला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर महबूब अहमद को प्लास्टिक का झोला लेकर जाते हुए पकड़ लिया।
तलाशी में झोले से पालीथीन की थैली में रखा एक किलो छह सौ ग्राम गांजा मिला। बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महबूब अहमद के विरुद्ध खुटहन, गौरा बादशाहपुर, सरपतहां व अमेठी जिले के मुंंशीगंज थाना में गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता निवारण, गो-वध निवारण आदि धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407935
Total Visitors
438
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This