42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : डेढ़ माह पूर्व लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल 

जौनपुर : डेढ़ माह पूर्व लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल 

# कपड़ा, शॉल, चप्पल, आधारकार्ड व बैंक पासबुक से हुई मृतका की पहचान

केराकत। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के निहालापुर गांव स्थित गन्ने के खेत में बुधवार की सुबह एक महिला का कंकाल बरामद किया गया। साड़ी से उसकी पहचान की गई। मौके पर आधारकार्ड और बैंक पासबुक भी मिली है। वह करीब डेढ़ माह पहले लापता हुई थी। फारेंसिंक टीम और डाग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे निहालापुर में स्थित शोभा श्रीवास्तव के गन्ने के खेत में कंकाल मिला। गन्ने की कटाई करने गए रामा खरवार व उनकी पत्नी कंकाल देखकर दौड़ते हुए बस्ती में पहुंची और लोगों को जानकारी दी। ऐसे में कुछ ही देर में लोगों की भीड़ खेत में जुट गई। भीड़ ने वहां मिले साड़ी-ब्लाउज, शाल, चप्पल आदि के आधार पर उसकी पहचान गांव की ही निवासी कुमारी सरोज (52) पत्नी सभाजीत सरोज के रूप में हुई। ऐसे में जानकारी सभाजीत और कुमारी के पुत्र सत्यनारायण को दी गई। दोनों ने मौके पर जाकर शिनाख्त की।
सभाजीत सरोज ने बताया कि उनकी पत्नी अक्सर घर से बिना बताए ही गायब हो जाती थी। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा, निरीक्षक अपराध दिग्विजय सिंह, चौकी प्रभारी थानागद्दी रोहित मिश्रा आदि ने मौका मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि परिवार वालों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उनका कहना है कि महिला अवसादग्रस्त थी। शव को जानवरों ने छत विछत कर दिया है। जो भी अवशेष मिले हैं उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400559
Total Visitors
985
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This