39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : दिन दहाड़े असलहे की नोक पर बदमाशों ने दंपति को लूटा

जौनपुर : दिन दहाड़े असलहे की नोक पर बदमाशों ने दंपति को लूटा

# आठ हजार नकदी, दो चेन व मंगलसूत्र ले भागे बदमाश

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत मरहट नहर पुलिया के पास शनिवार को बाइक सवार दंपति को ओवरटेक कर नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर नकदी सहित एक लाख से अधिक की कीमत का जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस बदमाशों की अगल बगल तलाश के बाद खेतासराय थाना व शाहगंज को फोन से सूचित किया। लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। पीड़िता के पति ने थाने में दो अज्ञात लुटेरो के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी कमलेश गुप्ता खुटहन कस्बा निवासी व्यापारी लाल बहादुर मदेशिया का दामाद है।

वह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी किरन को लिवाकर ससुराल आया था। जहाँ से शनिवार की दोपहर बाइक से अपनी पत्नी को लिवाकर वापस घर जा रहा था। उक्त नहर के पास सुनसान स्थल पर पीछे से आये बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि एक बदमाश ने उन पर असलहा तान दिया। दूसरे ने किरन के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन लिया। जाते जाते बदमाश कमलेश के जेब में रखा पर्स और गले की चेन लूटकर लवायन गांव की तरफ फरार हो गए। मौके पर पहुँचें ग्रामीणो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की की छानबीन की जा रही है। घटना वास्तविक हुई तो दोषियो को अति शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225984
Total Visitors
747
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This